गुजरात द्व्रारका यात्रा :- गुजरात भारत का सबसे समृद्ध राज्य है यहाँ घूमने लायक कई स्थान एवं प्राचीन मंदिर है जिसमे सोमनाथ 12 ज्योतिलिंगो में से एक है इसीप्रकार भारत के चार धामो में एक द्व्रारका गुजरातhttp://www.statueofunity.in राज्य में है।गुजरात के प्रमुख घूमने लायक पर्यटक स्थल निम्न है -
1 अहमदाबाद -
नई दिल्ली से अहमदाबाद की दुरी 934 KM है।अहमदाबाद एक मेट्रो एवं उद्योगिक नगर है। यहाँ आस पास राज्यों से लोग रोजी रोटी के लिए आते है एवं यहाँ बस गये है। यहाँ कई प्रसिद्ध अस्पताल है। यहाँ बाहरी राज्यों से लोग इलाज के लिए आते है। अहमदाबाद में दूर दराज से भारी सख्या में पर्यटक घूमने आते है। यहाँ की वास्तुकला में इस्लाम और हिंदू शैली का अनूठा मेल देखने को मिलता हैं।
LIVE DARSHAN
LIVE DARSHAN
2 गांधीनगर -
गुजरात की राजधानी में घूमने लायक कई स्थान हैं । जिसमे शामलजी ,बच्चों का पार्क ,सरिता उद्यान ,हिरन पार्क ,अक्षरधाम और बॉटनिकल गार्डन प्रमुख है।
3 डाकोरजी -
अहमदाबाद से डाकोरजी 83 KM दुरी है। डाकोरजी तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध है रणछोड़रायजी (श्री कृष्ण) का मंदिर के रूप में पहचाना जाता है। इसे 1772 ई. में बनाया गया था। आज यह एक व्यापारिक केंद भी है। धार्मिक पुस्तके ,पूजा सामग्री मिलती है। गुजरात सरकार का ''यात्रा विकास बोर्ड ''ने छः प्रमुख तीर्थ स्थलों का विकास किया उसमे से एक डाकोर को सुव्यवस्थित तरीके से तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया।
4 साबरमती-
अहमदाबाद से साबरमती 10 KM है । साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। जैन मंदिर बने हुए है। महात्मा गाँधी का आश्रम यही है।
5अक्षरधाम-
अहमदाबाद से अक्षरधाम 30 KM दूर है।अति सुन्दर मंदिर है इस मंदिर पर 24 -25 सितम्बर 2002 को दो आतंकवादियों ने हमला किया जिसमे 30 दर्शनार्थी मारे गए एवं 80 घायल हुए बाद में दोनों आतंकवादियों को हमारी नेशनल सुरक्षा गार्ड ने मार गिराया।
6 सूरत-
सूरत से अहमदाबाद की दुरी 263 KM है। ताप्ती नदी के किनारे बसा एक उद्योगिक नगर है। यहाँ कई प्रकार उद्योग लगे हुए है जिसमे कपडा एवं डायमंड प्रमुख है। अहमदाबाद से मुंबई जाते समय सूरत शहर मध्य में आता है। चिंतामणि जैन मंदिर ,डच गार्डन ,सरदार पटेल संग्राहालय ,जवाहर लाल नेहरू गार्डन मुख्य हैं।
7 राजकोट -
अहमदाबाद से राजकोट 215 KM दूर है। .बंदरगाह है। समुन्द्र के किनारे बसा हुआ है। यहाँ से द्व्रारका,जूनागढ़,अहमदाबाद , सोमनाथ पास पड़ते हैं।
8 सोमनाथ- https://booking.somnath.org/GuestHouse/
अहमदाबाद से सोमनाथ 407 KM है एवं राजकोट से 194 KM दूर है। इसकी गिनती 12 ज्योतिलिंगो में होती है। समुन्द्र के किनारे बहुत सुन्दर मन को मोहने वाला मंदिर है। विदेशियों ने इसे कई बार लुटा एवं नस्ट किया था। इस मंदिर को नया बनाया गया।
9 द्व्रारका- Watch Live from Dwarka Dham
अहमदाबाद से द्व्रारका 439 KM दूर है। जामनगर से 132 KM की दुरी है/भगवान कृष्ण की नगरी जिसे कृष्ण ने बसाया था। समुन्द बढ़ने से समुन्द्र में डूब गई थी। आज की द्वारका नई है। समुन्द्र के किनारे इस मंदिर में चारो धाम की यात्रा करने वाले जरूर आते है। यह भारत के चारो धाम में पश्चिम का यह एक धाम है। यहाँ हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। दर्शन के समय -समय पर कपाट खोले जाते है। दर्शन का समय इस लिंक में मिलेगा।
10 जूनागढ़-


अहमदाबाद से जूनागढ़ 317 KM है। राजकोट से दुरी 102 KM है। जूनागढ़ में गिरनार सदियों से प्रमुख तीर्थ स्थल रहा है यहा गुजरात का सबसे उच्चा शिखर है हिन्दू एवं दोनों के यहाँ तीर्थ है। गिरनाल हिल के आधार पर स्थित जूनागढ़ में भव्य मदिर और प्राचीन इमारते देखने को मिलती हैं। अक्षर मंदिर ,भावनाथ मंदिर ,दातार हिल ,दरबार हाल संग्रहालय ,गिरनार पर्वत आदि प्रमुख लोकप्रिय स्थल हैं।
11 जामनगर-
अहमदाबाद से जामनगर 304 KM है एवं राजकोट से 91 KM दूर है। जामनगर में वास्तुकला के सुन्दर नमूने किलों। महलो एवं धार्मिक स्मारकों की भरमार है जिसमे प्रमुख -कोठ गढ़ ,लखोटा किला ,धूपघड़ी ,जामसाहब महल लखोटा संग्राहलय ,रनमन झील ,आदिनाथ मंदिर ,शांतिनाथ मदिर ,हनुमान मंदिर ,बोहरा हजीरा ,विलिंगटन क्रीसेंट।
12 वड़ोदरा -
गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाला वड़ोदरा गुजरात की संस्कृति को दर्शाता हे। स्वामीनारायण मंदिर ,वड़ोदरा संग्राहलय और आर्ट गैलेरी ,सयाजी बाग ,खजुराहो बाजार प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।
13 पावागढ़ -

पावागढ़ एक छोटा हिल स्टेशन है जो अहमदाबाद से 137 KM की दुरी पर हैं। यह गुजरात का प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। चंपानेर ,पावागढ़ पुरातत्व पार्क ,कालिका मंदिर ,पावागढ़ मंदिर प्रमुख हैं। पावागढ़ को विश्व विरासत का दर्जा मिल चुका हैं।
14 पोरबंदर -

अहमदाबाद से पोरबंदर394 KM है। द्व्रारका से 105 KM दूर है।महात्मा गाँधी का जन्म यही हुआ था। 'यह एक बन्दगाह भी है। यहाँ कई प्राचीन मंदिर एवं ऐतिहासिक इमारते हैं। कीर्ति मंदिर ,आर्य कन्या ,गुरुकुल ,सुदामा मंदिर भरत मंदिर और तारामंडल काफी प्रसिद्ध स्थान हैं।
15 अम्बाजी-

अहमदाबाद से अम्बाजी 188 KM दूर हैं।
16 पालिताना-

अहमदाबाद से पालिताना की दुरी 214 KM है। जैनियों का तीर्थस्थल है।
17 कच्छ -


45000 किमी से अधिक का उष्णकटिबधिय के साथ फैला हुआ एवं भारत के सबसे बड़े विभिन्नता वाला क्षेत्र है.यह बेहद रंगीन एवं सांस्कृतिक क्षेत्र है। यहाँ हस्तशिल्प की विभिन्ता पहनावे देखने को मिलेगी।