वीसा फ्री देश की विदेश यात्रा-
भारतीयो के लिए वीसा प्री देश- इन देशो में जाने के लिए वीसा नहीं लेना होता हैं।
नेपाल (Nepal)-नेपाल जाने के लिए वीसा एवं पासपोर्ट की जरुरत नहीं होती हैं। आपके पास आधार या अन्य कोई सरकारी मान्यता प्राप्त आई डी कार्ड होना चाहिए। नेपाल में बहुत से व्यापारी भारतीय मुद्रा भी स्वीकार कर लेते हैं। नेपाल में 100 भारतीय रुपये का मूल्य 160 नेपाली रूपया होता हैं। आप कोई भी सामान खरीदते समय उस वस्तु का मूल्य भारतीय एवं नेपाली दोनों मुद्रा में पूछे। यहाँ प्रसिद्ध तीर्थ पशुपतिनाथजी का भव्य मंदिर हैं।यहाँ पर्यटकों के लिए कई पर्यटक स्थल हैं।
मॉरिशस (Mauritius)-यह कई छोटे छोटे दीपो पर बसा हैं। यह एक खूबसूरत देश हैं। सुन्दर रंगीन रेत के टीले देखने को मिलेंगे। कई सुन्दर बीच हैं। पर्यटकों के लिए कई सुविधा यहाँ उपलब्ध कराई जाती हैं। यहाँ कोई खनिज नहीं पाया जाता परन्तु फिर भी यह अफ्रीका के सम्पन्न देशो में गिना जाता हैं। इसका कारण यहाँ का पर्यटक उद्योग हैं। यहाँ शानदार जंगली जीव देखने को मिलेंगे। यहाँ पाए जाने वाले सांप भी जहरीले नहीं होते हैं। हर साल लाखो पर्यटक आते हैं। वॉटर स्पॉट का मजा भी ले सकते हैं। भारतीयों को इस देश में वीसा की आवश्यकता नहीं हैं। पासपोर्ट के साथ जा सकते हैं। 60 दिन की पासपोर्ट पर घूमने की अनुमति मिलती हैं। आपके पास रिटर्न टिकिट होना जरुरी हैं।
भूटान (Bhutan)-भूटान भारत का निकटतम देश हैं। वहा वीसा की जरुरत भारतीयों को नहीं होती हैं। आपके पास पासपोर्ट एवं आई डी होनी चाहिए। यहाँ भारत के 2000 एवं 500 का भारतीय नोट नहीं चला सकते हैं। यहाँ आपको भूटान की मुद्रा खर्च करनी होगी। 
